BREAKING NEWS
2025-06-21

मऊगंज के वार्ड क्रमांक 2 मुडहान बस्ती में खुलेआम गांजे की बिक्री, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

bulandsochnews Senior News Reporter

मऊगंज (Rewa Division)।
मऊगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 मुडहान बस्ती में खुलेआम गांजे की बिक्री से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बस्ती में दिनदहाड़े नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे और युवा तक लिप्त होते जा रहे हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि मऊगंज पुलिस इस पूरे मामले पर पूरी तरह से मौन है।

शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से ना तो कोई ठोस कार्रवाई की जाती है और ना ही इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए कोई सख्त कदम उठाया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कभी-कभी औपचारिकता निभाने के लिए छापेमारी दिखावा करती है, परंतु असली धंधेबाज बेखौफ होकर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।

क्या पुलिस भी इस अवैध नशा कारोबार को संरक्षण दे रही है?

इस सवाल पर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। वहीं आईजी रीवा रेंज श्री गौरव राजपूत ने नशे के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन मऊगंज की ज़मीनी सच्चाई उनके आदेशों को चुनौती देती नज़र आ रही है।

Advertisement
Google Adsense Ad

अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में एक पूरी पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा सकती है।


मौन प्रशासन और बढ़ता नशा – जवाबदेही किसकी?

  • मऊगंज पुलिस आखिर क्यों है निष्क्रिय?
  • गांजा बेचने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है?
  • स्कूली बच्चों के हाथ में गांजा… कौन है ज़िम्मेदार?

अगर आप भी इस मामले से जुड़े हैं या आपके पास कोई जानकारी है, तो बेझिझक हमें ईमेल करें: bulandsochnews@gmail.com या WhatsApp करें: 7987008303