BREAKING NEWS
2026-07-22

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से धोखाधड़ी मामले में पुलिस करेगी पूछताछ

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के खिलाफ ड्रग मामले में जांच चल रही है। ड्रग के साथ गिरफ्तार संजय कौशल और इरफान ने नाना पटवारी का नाम लिया था, यह जानकारी डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत ने दी।

Advertisement
Google Adsense Ad

इसके बाद धोखाधड़ी की पीड़ित पायल साहनी ने थाने पहुंचकर नाना पटवारी पर शुभम वैली स्थित प्लॉट के रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। यह कॉलोनी कालोनाइजर सुमित मंत्री द्वारा विकसित की गई है।

ड्रग केस से शुरू हुई यह जांच अब धोखाधड़ी के आरोपों तक पहुंच गई है, जिसमें जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इंदौर पुलिस धोखाधड़ी के मामले में भरत पटवारी से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने सुमित मंत्री से पूछताछ की तो उसने नाना पटवारी का हस्तक्षेप होने से इनकार किया। जांच में पता चला कि सुमित मंत्री की छह फर्में हैं, और इनमें से एक फर्म शुभम रियलिटी में जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी भी शामिल रहे हैं।

पुलिस वित्तीय लेनदेन और धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी के लिए भरत पटवारी को बुला रही है। इसी फर्म में पप्पू मंत्री भी पार्टनर रहा है, और पुलिस ने उसे भी नोटिस भेजा है।