प्रवर्तन निदेशालय ने कॉन्कास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 777.10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। नवीनतम कार्रवाई में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में 31.30 करोड़ रुपये की 20 अचल संपत्तियां कुर्क की गईं, जो संजय कुमार सुरेका से संबंधित हैं।