भारत और जापान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच नई दिल्ली में हुई वार्ता के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, रक्षा और धातु जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा के लिए एक संयुक्त रोडमैप पर भी सहमति जताई। इस अवसर पर, निजी क्षेत्र में 2 ट्रिलियन येन से अधिक के 129 सहयोग समझौतों की घोषणा की गई।