BREAKING NEWS

Latest News

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से धोखाधड़ी मामले में पुलिस करेगी पूछताछ

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के खिलाफ ड्रग मामले में जांच चल रही है। ड्रग मामले में गिरफ्तार संजय कौशल और इरफान ने नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद धोखाधड़ी की पीड़ित पायल साहनी ने नाना पटवारी पर प्लॉट के रुपये हड़पने का आरोप लगाया। अब जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इंदौर पुलिस धोखाधड़ी के मामले में भरत से पूछताछ करेगी क्योंकि वह सुमित मंत्री की शुभम रियलिटी फर्म में पार्टनर रहे हैं। पप्पू मंत्री को भी नोटिस भेजा गया है।

ग्वालियर: दोस्त ने कारोबारी से ₹46.40 लाख ठगे, फर्जी प्लॉट और बैंक नीलामी का झांसा दिया

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से ₹46.40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। 20 साल पुराने दोस्त कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ अनिल श्रीवास और उसकी पत्नी सरिता श्रीवास ने पहले सस्ते प्लॉट का झांसा दिया, फिर बैंक नीलामी के नाम पर फर्जी बैंक अधिकारी और जाली दस्तावेजों का उपयोग कर पैसे लिए। पीड़ित रामअवतार सिंह राठौड़ ने जब जांच कराई, तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। आरोपियों ने पैसे मांगने पर धमकी दी और फरार हो गए। महाराजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।