गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गया। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 7 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरदा और खंडवा में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, और कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।