BREAKING NEWS
2025-06-13

अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिली अहम जानकारी, अब तक 265 शव बरामद, DNA सैंपलिंग जारी

bulandsochnews Senior News Reporter

अहमदाबाद | बुलंद सोच न्यूज़
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 241 यात्री व क्रू मेंबर, और 5 मेडिकल हॉस्टल के निवासी मृतकों में शामिल हैं।

हॉस्टल में मची चीख-पुकार, 45 से अधिक छात्र सुरक्षित निकाले गए

विमान का मलबा बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा। उस समय वहां 50 से अधिक लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, 4 MBBS छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई है।
गुजरात IMA के अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने बताया कि 45 से अधिक छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ब्लैक बॉक्स मिला, DVR जांच के लिए भेजा जाएगा

गुजरात ATS ने मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद कर लिया है। इससे हादसे के कारणों की जांच में मदद मिलेगी।
ATS अधिकारियों के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी।

Advertisement
Google Adsense Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने दौरा कर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुँचे। उन्होंने पहले दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर सिविल अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वहां करीब 10 मिनट बिताए।

फ्लाइट AI-171 में कौन-कौन थे सवार?

  • कुल यात्री: 230
  • भारतीय नागरिक: 169
  • ब्रिटिश नागरिक: 53
  • पुर्तगाली नागरिक: 7
  • कनाडाई नागरिक: 1

फ्लाइट 1:38 PM पर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन टेक-ऑफ के 2 मिनट के भीतर ही यह हादसा हो गया।